फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। खंडौली गांव में एक किशोर गायब हो गया। सुबह वह घर से बाजार जाने को निकला था वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो मोबाइल पर संपर्क किया गया। मगर फोन बंद मिला। इसके बाद किशोर की मां थाने में पहुंची और शिकायत की। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार को दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...