फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। तीन दिन पहले रास्ता भटकने के कारण नसरुल्लापुर गांव का एक किशोर नवाबगंज क्षेत्र में पहुंच गया था। पुलिस ने किशोर को सुरक्षा की दृष्टि से थाने में रोक लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। तीसरे दिन परिवार के लोग नवाबगंज थाने पहुंचे। पहचान और आवश्यक जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस ने किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। परिजन उसे खुश होकर घर लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...