फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने किशोरी से छेड़छाड़ में राजीव प्रजापति को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 27 अक्तूबर को सुनवाई होगी। घटना मऊदरवाजा थान क्षेत्र की है। सरकारी वकील तेज सिंह और विकास कटियार ने बताया कि एक मोहल्ले की किशोरी ने थाने में 27 अगस्त 2018 को खुद ही रिपोर्ट दर्ज करायी थी। किशोरी अपने भाई बहनों के साथ घर पर थी। उसके पिता व मां अस्पताल गये थे। रात में करीब 12 बजे राजीव प्रजापति किशोरी के घर की दीवाल फांदकर घर में आ गया और किशोरी को गलत नियत से पकड़ लिया। शोर मचाने पर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...