फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता।किशोरी को मक्के के खेत में ले जाकर छेड़ा गया। शोर शराबे पर युवक भाग गया। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इसमें छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को उसकी पुत्री दोपहर में मवेशी चराने गयी थी। शाम को जब वापस आयी तो उसने अपनी मां को बताया कि रिश्ते के ममेरे भाई ने उसे पकड़ लिया और मक्के के खेत में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उसने विरोध कर दिया तो वह बाइक से भाग गया। जब शिकायत करने युवक के घर गयी तो उन लोगों ने एक नहीं सुनी। बाद में शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि घर वाले कुछ और ही आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। घटना से परिवार के लो...