फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। टेम्पो में किराये को लेकर विवाद हो गया। चालक से कुछ लोगों ने मारपीट की। हरिहरपुर निवासी चालक दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने कहा कि अमृतपुर से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। रास्ते में टेम्पो में एक पार्सल रखा गया था। किराये के तौर पर 50 रुपये मांगे लेकिन युवक ने 20 रुपये दिये।इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...