Farrukhabad Kannauj News: किराए के मकान में मृत मिले दीवान
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन के नजदीक तिर्वा कोठी में किराए के मकान में रह रहे ट्रैफिक पुलिस के दीवान गौरी शंकर शुक्ला मंगलवार को मृत अवस्था में मिले। दोपहर में पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बेटी बार-बार कहती रही, डैडी सो रहे हैं, उन्हें उठा दो। 52 वर्षीय गौरी शंकर शुक्ला मूल पहाड़ी गांव ,जनपद चित्रकूट के रहने वाले थे। वह वर्ष 1994 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्ष 2021 में उनका स्थानांतरण जनपद फतेहगढ़ हुआ था। इससे पहले वह कानपुर नगर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वर्तमान में वह ट्रैफिक पुलिस में दीवान के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.