फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।कावड़ यात्रा नजदीक है इसके बाद भी नगर पंचायत के मोहल्ला तराई से घटियापुर तक जाने वाली सड़क की खराब स्थिति से लोगों की चिंता बढ़ गयी है। यह सड़क जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गयी है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अहम बात यह है कि यह मार्ग मोहल्ला तराई के चौमुखी महादेव मंदिर तक पहुंचने का रास्ता है। इसी मार्ग से हर वर्ष कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।

सड़क की स्थिति गंभीर है मोहल्ला तराई में जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने को खुदाई का कार्य चल रहा है। खुदाई के साथ ही बारिश होने से सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गयी है। ऐसे में लोग पैदल निकलने तक को परेशान हो गये हैं। स्थानीय लेागों ने कावंड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराय...