फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता।काली नदी में गुरुवार की शाम एक युवती का शव पड़ा पाया गया। शव को भूसे में ठूंसकर भरा गया था। उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम ने जांच की। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आस पास के क्षेत्र में शव को लेकर जानकारी दी गयी है। जिस तरह से शव फेंका गया है उसको लेकर आशंका जतायी जा रही है कि कहीं हत्या कर तो शव नहीं फेका गया है। अब पूरी स्थिति पोस्टमार्टम से ही साफ होगी लेकिन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। ताजपुर छिबरामऊ मार्ग पर कुम्हौली गांव के निकट काली नदी पुल के नीचे शाम छह बजे के आस पास ग्रामीणों ने एक भूसे की झाल पड़ी देखी। इसमें शव होने की आशंका पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गयी। इस पर कार्यवाहक प्रभारी नि...