फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। एक युवक ने तीन दिन पहले एक महिला को गाली गलौज किया। इस पर उसकी बेटी ने विरोध किया तो युवक ने उसे और उसकी सहेली के साथ मारपीट कर दी जिसमें दोनों के चोटें आयीं। महिला ने दूसरे दिन पुलिस से शिकायत की। पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज युवती के भाई ने इसकी शिकायत बड़े अधिकिारयों से की। शनिवार को आधा सैकड़ा महिलाएं थाने पहुंची और नाराजगी जतायी। इस पर थाना प्रभारी ने बातचीत की। कार्रवाई का भरोसा दिया। एक युवक से इसमें पूछताछ की जा रही है। बाद में महिलाएं वापस लौट गयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...