फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कायमगंज से जसमई होते हुए हथियापुर तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। दिल्ली जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की स्थिति जसमई से हथियापुर के बीच कई स्थानों पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। कायमगंज से जसमई तक सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं जसमई से हथियापुर रोड के बीच भी सड़क की स्थिति खराब है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढा सामने आने पर ब्रेक लगाते हैं, ...