फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जन्माष्टमी पर बाजार में अन्य पोशाकों के साथ जरी जरदोजी की शाही पोशाकों की भी धूम है। जरी जरदोजी की यह पोशाकें देखने में बिल्कुल राजसी लग रही हैं। लाल, पीले और मोरपंखी रंग की पोशाकों पर सितारों दबका कोरा आदि की कढ़ाई की गई है। साथ में मुकुट, माला और बांसुरी का पूरा सेट मिल रहा है। इसके अलावा कान्हा के लिए एसी, बेड, सोफा, लाइटिंग झूले भी उपलब्ध हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का अंदाज बिल्कुल बदला- बदला नजर आ रहा है। बाजार में कान्हा के लिए अब सिर्फ लकड़ी का झूला नहीं, बल्कि लाइटिंग वाला झूला, सोफा कम बेड और मिनी एसी सेट भी आ गया है। दुकानों पर सजी झांकियों में आधुनिकता का तड़का साफ दिख रहा है। शहर के चौक बाजार, रेलवे रोड बाजार में लोग कान्हा के लिए लग्जरी सामान...