फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।स अड्डे पर बसों के खड़े होने के काउंटर बने हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी बसें सड़क किनारे या फिर परिसर में इधर उधर खड़ी की जाती है। सड़क किनारे खड़ी की जाने वाली बसों से हादसे का डर सताया रहता है। लेकिन इसके बाद भी इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय बस अड्डे से डिपो की 90 के आसपास प्रतिदिन बसें संचालित होती है इसके अलावा अन्य डिपो की यहां 250 के आसपास बसें पहुंचती है। देखा जाए तो स्थानीय डिपो की बसों से ही लगभग 15 हजार यात्री हर रोज सफर करते हैं। लेकिन बसों में यात्रियों को सुविधाएं नहीं दी जा रही है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बसें अगर काउंटर पर खड़ी की जाए तो यात्री छांव में बैठकर बसों में बैठ सकते है लेकिन अधिकतर चालक परिचालक बसों को इधर उधर खड़ी करते है...