फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद निरस्त किए गए राशन कोटों के स्थान पर नए उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव कांधेमई में छह जुलाई तथा रजलामई में 10 जुलाई को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित कर नए कोटेदार का चयन किया जाएगा । चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। खुली बैठक प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी तथा पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न होगी, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहे। निर्धारित नियमों के अनुसार ग्राम सभा के सदस्यों की उपस्थिति में नए उचित दर विक्रेता का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महानगर उद्योग व्यापार समिति का चुनाव 19 जुलाई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...