फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बरौन गांव में शनिवार सुबह एक 38 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जीवित समझकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: युवक ने फांसी लगा कर ली खुदकुशीघटना का विवरण थाना मऊदरवाजा के गांव बरौन निवासी कुलदीप (38) खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह करीब सात बजे उसने अपने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर प...