फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। चीनी मिल रोड स्थित सीओ कार्यालय के पास मस्जिद के नीचे बने परिसर में किराये के कमरे में रह रहे पांच लोगों के मोबाइल और नकदी चोरी हो गई। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सामान बरामद कराने की मांग की है। बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर निजामिया निवासी बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह साजिद, इमरान, फरमान और कासिम के साथ मस्जिद परिसर के नीचे बने कमरे में किराये पर रहता है। सभी लोग क्षेत्र में घूमकर दरी, चादर और गद्दे बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार रात सभी लोग अपने-अपने मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो गए। फेरी विक्रेताओं का कहना कमरे का दरवाजा खुला रहने का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति अंदर घुस गया और पांच मोबाइल फोन तथा पैंट की ज...