Farrukhabad Kannauj News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के लालगेट पर कब्रिस्तान की दीवार के किनारे लकड़ी के तख्तों से बनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों में दुकान के अंदर रखे कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार आग से बड़ा नुकसान हुआ है। शहर के गुदड़ी निवासी आबिद की लालगेट पर कब्रिस्तान की दीवार के किनारे रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दुकान लकड़ी के तख्तों से बनाई गई थी। आबिद पिछले करीब 20 वर्षों से इसी स्थान पर दुकान संचालित कर परिवार की आजीविका चला रहे थे। दुकान में रेडीमेड कपड़े रखे हुए थे।
आग बुझाने में जुटी दमकल टीम रविवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.