फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर पितरों की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को विधिवत विश्राम हुआ। नैमिषारण्य से आए कथा व्यास शिवानंद भाईश्री जी महाराज ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, ज्ञान, विनम्रता और सदाचार का संदेश दिया। अंतिम दिन कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त और भगवान के संबंध तथा भक्ति के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल सुनने का ग्रंथ नहीं है, बल्कि इसके संदेश को जीवन में उतारना जरूरी है। समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, डा. मिथलेश अग्रवाल, उद्योगपति लक्ष्मी नारायण, मोनिका अग्रवाल, संजू अग्रवाल, रजनी गोयल, मुकेश अग्निहोत्री, संयोजक कृष्ण चन...