Farrukhabad Kannauj News: कत्ल करने से एक माह पहले ही मायके से घर लाया था पति
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।शहर से सटे देवरामपुर गांव में ठेकेदार पति ने जिस बेरहमी के साथ अपनी पत्नी की हत्या की थी उसमें मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपित पति पकड़ में नहीं आया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला कोठी गांव निवासी भानुप्रताप ने कादरीगेट थाना पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने अपनी बहन मीरादेवी की शादी 14 वर्ष पूर्व देवरामपुर निवासी शनि वर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से की थी। शनि नशे का आदी था जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। जिस कारण बहन मीरा दो महीने पहले अपने घर नगला कोठी चली आयी थी। इसके बाद शनि की मां सरस्वती और उनकी बेटी पुष्पा व शनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.