फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा अभी भी रौद्र रूप में हैं। खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। तटीय इलाकों में गंगा के रौद्र रूप को देखकर डर बना है। संपर्क मार्गो के पानी में डूबने से घर से निकलना भी मुकिश्ल पड़ रहा है। हालांकि बांधो से पानी की मात्रा में कुछ कमी आई है इससे दो तीन दिनों में जलस्तर थमने की संभावना है। प्रशासनिक टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। रामगंगा नदी के गेज में आने से निकटवर्ती गांव के लोग जरूर भयग्रस्त हो रहे है। शाम को गंगा का जलस्तर 136.95 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा में नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधो से जो पानी पास किया गया है वह पानी 15 से 20 घंटे में य...