फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 22 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। गंगा का जलस्तर जिस तेजी के साथ बढ़ा है उससे समेचीपुर चितार गांव में हाहाकार मच गया है। कटान ने जो तबाही मचायी है उससे ग्रामीण रात में जागने को मजबूर हो रहे हैं। चार पक्के मकार और झोपड़ी गंगा में समा गई। एक दर्जन ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर आ गये हैं। ऐसे में यह लोग भी परेशान हो रहे हैं। गंगा का विकराल रूप देखकर धार के किनारे जिन ग्रामीणों के घर आ गये हैं वह लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। कई परिवार कटान से दूसरी जगह आशियाना बनाकर रहने को मजबूर हो रहे हैं। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक गंगा के तेज कटान की चपेट में आकर फरमान, शबाना, सलाउ्दीन और शहनवाज के पक्के मकान बह गये। यह भी पढ़ें- Hapur News: बाढ़: स्कूली बच्चों, किसानों और ...