फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में गंगा लगातार कहर बरपा रही हैं। जलस्तर में पांच सेंटीमीटर का इजाफा होने से मुश्किल कम नहीं हो रही है। बांधों से भी भारी मात्रा में पानी गंगा में पास किया जा रहा है। शमसाबाद तराई क्षेत्र के कैलियाई गांव में छह झोपड़ियां गंगा में समा गए हैं। दहशत के बीच गांव के लोग करीब 50 मीटर दूर दूसरे स्थान पर झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। बाढ़ से धीरे-धीरे गांव उजड़ जा रहा है। जनपद में गंगा का कहर शमसाबाद और तराई क्षेत्र में लगातार बरप रहा है। कटान और बाढ़ से मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। शमसाबाद तराई के कैलियाई गांव में पिछले एक सप्ताह से गंगा का कटान जारी है। पिछले दस दिनों से कटान की चपेट में आने से गांव के ही रजनीश, राजवीर, शिवपाल, मटरू, अखिलेश और रक्षपाल की झोपड़ियां गंगा ...