फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के कोतवाली से कचहरी रोड पर शोरूम के पास लगे पोल पर बिजली के तारों का मकड़जाल लोगों को परेशान कर रहा है। बिजली के तारों का मकड़जाल होने के बाद भी बिजली निगम ने इन्हें व्यवस्थित कराने की जहमत तक नहीं उठाई। बिजली के तारों में अक्सर फाल्ट होते हैं। जिससे आस-पास के दुकानदारों को डर सताने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...