फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- कंपिल कताई मिल की जमीन यूपीसीडा को हस्तांतरित Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।कंपिल कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर जमीन उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को हस्तांतरित कर दी गई। तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। जमीन की अनुमानित कीमत करीब 351 करोड़ 85 लाख 34 हजार 800 रुपये बताई गई है। इस हस्तांतरण पर करीब 24 करोड़ 62 लाख रुपये स्टांप शुल्क और करीब 3 करोड़ 51 लाख रुपये पंजीकरण शुल्क बनता है। उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ के अनुपालन अधिकारी सुबोध तिवारी और यूपीसीडा के मैनेजर आशीष सिंह तोमर सोमवार को तहसील पहुंचे। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सब रजिस्ट्रार पीतम सिंह की मौजूदगी में जमीन हस्तांतरण की...