फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। छोटी कांशीराम कालोनी स्थित ओवरहेड टैंक की मरम्मत का कार्य नगर पालिका द्वारा शुरू कराया जाएगा। इसके चलते करीब 10 हजार की आबादी को 14 सितंबर तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। टैंक से जुड़े पांच मोहल्लों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। हालांकि नलकूप से डायरेक्ट पानी की सप्लाई दी जाएगी लेकिन सभी घरों में पानी नहीं पहुंचेगा। नगर पालिका के इस ओवरहेड टैंक से ढुइया, नौलक्खा, बंगशपुरा कोहना, खैराती खां और हरभगत मोहल्ले में पानी की सप्लाई होती है। टैंक काफी पुराना हो गया है और जगह जगह से लीकेज हो रहा था। इसको देखते हुए पालिका द्वारा इसके मेंटीनेंस, रिपेयरिंग और वाटर प्रूफिंग का काम 3 अगस्त से कराया जाना था लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते अब इस कार्य को शनिव...