Farrukhabad Kannauj News: ओवरलोड चार ट्रक सीज
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने ओवरलोड एवं कर बकाया वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के अन्तर्गत 4 ट्रक ओवरलोड के अभियोग में सीज किए गये। इनपर 98 हजार रुपये जुर्माना आरोपित किया गया। इसके साथ ही 2 बसें सीज की गई, जिन पर 65 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 4 बकाया कर के अभियोग में सीज किए गए। इन पर 75 हजार का जुर्माना लगाया गया। कर बकाया वाले 1158 वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग द्वारा कर जमा करने को नोटिस जारी की गई हैं। इन पर कुल 1193.01 लाख कर बकाया है। 146 वाहन स्वामियों को वसूली-पत्र भी जारी किए गए हैं, वसूली-पत्र की धनराशि 120.16 लाख है तथा जिसकी वसूली राजस्व विभाग के द्वारा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ओवरलोड पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.