फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। ऑटो में सवार एक महिला के पर्स से जेवर पार कर लिये गये। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। मेरापुर थाने के सिगतुइया निवासी सरिता अपने घर से आटो में सवार होकर कस्बे के चौराहे पर पहुंची और उसके बाद आटो में सवार होकर बेवर की ओर जा रही थी। मदनपुर से पहले वह उतरी और जब पैसे देने के लिए पर्स खोला तो छोटे पर्स में रखे जेवर जिसमें एक चांदी की पायल, सोने के झाले व एक हजार रुपया गायब थे। इस पर उन्होंने आस पास के लोगों को जानकारी दी। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। घटना से परिजन परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...