फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। ऑटो से सफर कर रहे एक ग्रामीण की जेब काटकर 25 हजार रुपये पार कर लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नैगमा गांव निवासी शीशराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई को वह एक आवश्यक कार्य से ऑटो पर सवार होकर शमसाबाद जा रहे थे। यात्रा के दौरान ऑटो में सवार किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब में रखे 25 हजार रुपये बड़ी सफाई से निकाल लिए। गंतव्य पर पहुंचने के बाद जेब देखने पर नकदी गायब मिली। काफी तलाश और पूछताछ के बावजूद रुपये नहीं मिले । इसके बाद शीशराम ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरो...