फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- बिजली के तार चोरी से 15 गांवों की आपूर्ति बंद Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। नगला नान और अमलैया आशानंद के बीच चोरों ने बिजली निगम के 18 पोलों से करीब 2700 मीटर तार चोरी कर लिया। चोरी हुये तार की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपया है। हजियांपुर बिजली उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर से जुड़े 15 गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी है। ऐसे में ग्रामीण बिजली को लेकर परेशान हो रहे हैं। तार चेारी होने की सूचना पर बिजली निगम की टीम जांच के लिए पहुंची। घटना की जानकारी थाना पुलिस को भी दी गयी। मंगलवार की रात 1:45 बजे लाइन में फाल्ट हुआ। इस दौरान बिजली के पोल भी टूट गए। बुधवार की सुबह पांच बजे ग्रामीणो ने बिजली के तार काटे जाने की सूचना बिजली कर्मियों को दी। ग्रामीणों के मुूताबिक रात में कुछ लोग बिजली के पोल पर चढ़कर...