फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक ही रात में चोरों ने एक ही गांव में पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखे के भी ताले तोड़े गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सरैया गांव में गुरुवार रात में चोरों ने घरों में घुसकर चार लोगों के मोबाइल चोरी कर लिए। एक घर से ई रिक्शा का चार्जर पार कर लिया गया। गांव के कौशलेन्द्र सिंह के घर चोर घुसे और उनका 20 हजार का मोबाइल निकाल ले गए। राजपाल और गुड़िया के घर चोर घुसे और मोबाइल पर कर ले गए। संजय सिंह के घर चोरों ने घुसकर मोबाइल और पेंट की जेब से नगदी पर कर ली। अफसार के घर से ई रिक्शा का चार्जर चोरी कर लिया गया। सड़क किनारे रखे उपेंद्र के लकड़ी क...