फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक माह से बुखार से जूझ रही 14 वर्षीय किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लोहिया संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। भीखमपुर गढ़ी अशरफ खां निवासी रामकिशोर की 14 वर्षीय बेटी खुशबू करीब एक माह से बीमार चल रही थी। परिजनों के अनुसार उसे लगातार बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू के साथ टाइफाइड और लिवर में संक्रमण की बात सामने आई थी। बीमारी के दौरान किशोरी की प्लेटलेट भी काफी कम हो गई थी। परिवार के लोग उसका उपचार करा रहे थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। खुशबू के भाई अमित और अंकित राजपूत ने बताया कि बहन करीब एक माह से बीमारी से जूझ रही थी। डेंगू होने ...