फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। अंबेडकर नगर नरकसा में जमाल की जिस स्थान पर गोदाम है वह गली मुश्किल से पांच-छह फिट चौड़ी होगी। रात में जिस समय आग की लपटें निकलीं उस समय आस पास क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। जब लोगों ने शोर शराबा शुरू किया इसके बाद लोग घरों से निकलकर बाहर आये और आनन-फानन में अपने अपने घर की समर चालू की। जैसे-तैसे पाइप का इंतजाम किया गया और आग पर पानी की बौछार की गयी। लोगों को पता था कि तंग गली होने के कारण यहां पर फायर बिग्रेड नहीं आ पाएगी। इस वजह से लोगों ने बेहद ही सतर्कता बरतते हुए खुद ही करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...