फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जनपद के पशुपालकों के लिए जरूरी सूचना है। पशुपालन विभाग के अंतर्गत संचालित एंबुलेंस सेवा हेल्पलाइन नंबर 1962 का संचालन बंद कर दिया गया है। विभाग ने इसकी जगह जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पशुओं से संबंधित आकस्मिक व आवश्यक सेवाओं के लिए पशुपालक अब सीधे कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। डॉ. धनेश कुमार गुप्ता, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी बढ़पुर सदर 9454667895, शुग्रीव वेटनरी फार्मासिस्ट बढ़पुर सदर 8299191594, ज्योति वर्मा कम्प्यूटर आपरेटर मुख्यालय 8299487397, अर्जुन वर्मा कम्प्यूटर आपरेटर, मुख्यालय 8874467440 पर संपर्क कर पशुपालक मदद ले सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...