फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। उमस भरी गर्मी और चटक धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस का असर भी बना रहा। दोपहर होते-होते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सबसे अधिक परेशानी स्कूल से लौट रहे बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी।

गर्मी से बच्चों की परेशानी दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सिर पर छाता लगाकर घर लौटते दिखाई दिए। कई बच्चों ने धूप से बचने के लिए पानी की बोतल और गमछे का भी सहारा लिया। अभिभावक भी स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे और तेज धूप से बचाने का प्रयास करते नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही अपेक्षाकृत क...