फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।रक्षाबंधन पर मजदूरों को भुगतान के लिए गुरुवार शाम को कैश लेकर जा रहे उद्योगपति के मुनीम से बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर 8.30 लाख रुपये से भरी बोरी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश लालपुर पट्टी गांव की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बता दें कि उद्योगपति की पत्नी मिथलेश अग्रवाल भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। पुलिस ने बताया कि नगर के तलैया मोहल्ला निवासी पंकज शर्मा उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल के मुनीम हैं। गुरुवार देर शाम वह पृथ्वीदरवाजा स्थित उद्योगपति के आवास से कैश लेकर दुर्गा टॉकीज के पीछे यहियापुर रोड स्थित गोदाम जा रहे थे। उनके पास...