फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली के अंतिम दिन डायट प्राचार्य संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं की ओर से लगाए गए टेंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों की ओर से प्रदर्शित अनुशासन और कौशल रचनात्मकता की सराहना की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यालयों को ए ग्रेड प्राप्त हुआ। इससे पहले सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी। स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा और सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त जय प्रकाश ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिन विद्यालयों को स्काउट विंग गे्रड ए मिला उनमें बाबा रामदीन चोखेलाल, क्रिश्चियन कालेज, सीपी विद्या निकेतन, भारतीय पाठशाला, महा...