Farrukhabad Kannauj News: ई रिक्शा में मारी टक्कर, सात लोग घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 28 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। इटावा बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में कट मार दिया जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और सात सवारियां घाायल हो गई। चार गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल में लाया गया। तिर्वा कोठी के संजय भी सड़क हादसे में घायल हुये। उन्होंने बताया कि वह अंबरपुर में एक कार्यक्रम में गये थे। सभी लोग ई-रिक्शा से वापस लौट रहे थे। जमापुर मोड के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने कट मार दिया जिससे संजय, राजरानी, दुर्गा, संतोष, लोचन, सुदामा, किरन घायल हो गये। ई-रिक्शा पर कुल नौ लोग सवार थे। पुलिस ने पहले सभी घायलों को सीएचसी राजेपुर भिजवाया। बाद में चार लोगों को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.