फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमबाग निवासी अनूप (33) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी रचना के अलावा पांच बच्चे-मनरत, आरिश, जन्नत, प्रिंस और कनक हैं। अनूप अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था।परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अनूप रोज की तरह ई-रिक्शा चलाकर घर लौटा। घर पहुंचने के बाद उसने ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाया। यह भी पढ़ें- Balia News: करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत इसी दौरान अचानक ई-रिक्शा में करंट उतर आया और वह उसकी...