फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। कायमगंज मार्ग पर दलेलगंज के पास मंगलवार को ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। अंगूरीबाग निवासी ई-रिक्शा चालक संजय कायमगंज की ओर जा रहे थे। कासगंज जनपद की नगर पंचायत भरगैन निवासी इस्तखार बाइक से फर्रुखाबाद की ओर आ रहे थे। दलेलगंज के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया । यह भी पढ़ें- Etah News: ओवरटेक के दौरान दो बाइक भिड़ी, विरोध पर घायल युवक को पीटा, रेफर यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कार-बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर यह भी पढ़ें- Moradabad News: अनियंत्रित...