फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। इस बार इविल आई, मैग्नेटिक, टॉम-जेरी, डोरेमोन और छोटा भीम वाली राखियों की धूम है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हर रेंज की राखी उपलब्ध है। राखियों के दाम में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार में इस बार सबसे ज्यादा डिमांड फैंसी और लाइट वाली राखियों की है। पांच रुपये से शुरू होने वाली साधारण राखी से 500 रुपये तक की राखी बाजार में बिक रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार डिजाइनर राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मैग्नेटिक राखी में भाई-बहन का फोटो लग जाता है, वहीं इविल आई राखी बुरी नजर से बचाने के ट्रेंड में सबसे आगे है। इसलिए मैग्नेटिक और इविल आई राखी की सबसे अधिक मांग निकलकर आ रही...