फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। हुसैनपुर तराई बिजली उपकेंद्र में बुधवार सुबह चिलसरा फीडर की इनकमिंग मशीन में आग लग गयी। इससे 24 गांव की बिजली आपूर्ति दिन भर बंद रही। आग लगने से बिजली कर्मियों में हड़कंप मच गया। आग लगने से मशीन में फाल्ट आ गया। दिन भर बिजली न मिलने से ग्रामीण गर्मी में परेशान हुये। एसएसओ ने इसकी जानकारी बिजली के बड़े अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और मैकेनिक को बुलाकर मशीन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। जेई जुनैद आलम ने बताया कि इनकमिंग मशीन में चूहा आ जाने से फाल्ट हुआ जिस कारण मशीन में आग लग गयी। मशीन को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत बिजली के लिए नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...