फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। बिजली उपकेंद्र हजियापुर की इनकमिंग मशीन की सीटी फुंकने से बुधवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े लगभग एक सैकड़ा से गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा । बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खराबी दूर करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र हजियापुर के अवर अभियंता दीपक राम ने बताया कि इनकमिंग मशीन की सीटी फुंकने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बुधवार दोपहर बाद तीन बजे बिजली सप्लाई चालू करा दी गई ।

हि...