Farrukhabad Kannauj News: आशा बहुओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा बहुओं और आशा संगिनियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कार्यकत्रियों ने दरी डालकर नारेबाजी करते हुए सरकार से आशा बहुओं का मानदेय 21 हजार और संगिनियों का 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। आशा बहुओं ने कहा कि महंगाई के दौर में वर्तमान मानदेय अपर्याप्त है। कार्य का दबाव और जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। धरने के दौरान कुछ समय के लिए आशा बहुओं ने सीएचसी गेट पर एंबुलेंस को रोक दिया। बाद में रास्ते से हटने पर एंबुलेंस अंदर जा सकी। धरने में मुन्नी गंगवार, दया देवी, भारती, मंजू दीक्षित, प्रीति देवी, विनीता मिश्रा, अनिलेश राठौर, प्रवीण गंगवार सहित कई कार्यकत्रियां मौजूद रहीं ।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.