Farrukhabad Kannauj News: आशाओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चौथे दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय को बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें गांव-गांव जाकर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्य करने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि समय के साथ काम का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है। धरने में आशा संगिनी सुनीता यादव, सरस्वती, विनीता, किरण, साधना, सुलेखा समेत अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। आशाओं ने स्पष्ट किया कि मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.