फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उन्हें समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ जुड़कर थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर उसका गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों और कार्यालयों में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना...