फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कायमगंज-अचरा मार्ग पर झब्बूपुर गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। इनमें एक गंभीर घायल युवक की देर रात तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह गांव के ही युवक के साथ आतिशबाजी खरीदने बाजार जा रहा था। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। कोतवाली क्षेत्र के सैथरा गांव निवासी 18 वर्षीय पुनीत शर्मा सोमवार शाम गांव के ही अभिषेक पुत्र सुभाष के साथ बाइक से आतिशबाजी खरीदने बाजार जा रहा था। कायमगंज-अचरा मार्ग पर झब्बूपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर इजौर निवासी अभिषेक पुत्र कमलेश और अभिषेक पुत्र नंदराम सवार थे। टक्कर इतनी ...