Farrukhabad Kannauj News: आग से छह परिवारों की गृहस्थी जलकर राख ,नगदी-जेवर जले
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। पैलानी दक्षिण गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चूल्हे की चिनगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से छह परिवारों की नगदी, सोने-चांदी के जेवर, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने से पीड़ित परिवारों में मायूसी छा गई। कौसर के घर में उनकी पत्नी रूबी खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह परिवारों का सामान जल चुका था।
आग से छह परिवारों का नुकसान आग से तारीफ का करीब डेढ़ लाख रुपये, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.