फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। आंधी में रोड पर पेड़ की डालकर टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए । इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना नवाबगंज के गढ़िया बबना गांव निवासी 32 वर्षीय अतुल कुमार उर्फ मोनू , गुरुवार को अपने चचेरे भाई अजय कुमार व गांव के ही निवासी रतनेश के साथ थाना मेरापुर के गांव दहेलिया में हो रहे क्रिकेट मैच को खेलने गए थे। यहां से मैच खेलकर दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक जैसे ही गांव नगला चंपत से गांव बिजौरी जाने वाले मार्ग पर बिजौरी के निकट पहुंची। उसी दौरान तेज हवा में सड़क के किनारे खड़े गूलर के पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर सड़क से निकल रही बाइक के ऊपर गिर गई।

घायल होने वाले युवक डाल के गिरने से बाइक स...