फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में सोमवार को इलाज की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। दरअसल, सड़क हादसे में घायल होमगार्ड को ग्लूकोज की बोतल लगाने में प्रशिक्षु (इंटर्नशिप कर रहे युवक) को करीब आधा घंटा मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान करीब 30 बार लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन आईवी सेट नहीं लग सका। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सिया गांव निवासी कल्लू अग्निहोत्री होमगार्ड में तैनात हैं। सोमवार सुबह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक मोटरसाइकिल ने उन्हें भगुआ नगला के पास टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें प्रथम तल के वार्ड में भ...