फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचालघाट निवासी वृद्ध सुखेंद्र की शुक्रवार सुबह सांस लेने में दिक्कत के बाद लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखराम अविवाहित थे और राजमिस्त्री का काम करते थे। वह अपने भतीजे किशन के साथ रहते थे। किशन के मुताबिक शुक्रवार सुबह अचानक चाचा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर वह उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर ऑक्सीजन लगाई。

परिजनों के आरोप किशन का...