Farrukhabad Kannauj News: अवैध परिवहन में गिट्टी लदा डंपर सीज
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। खनन विभाग की टीम ने कायमगंज मार्ग स्थित बाईपास के पास गिट्टी लदे एक डंपर को सीज कर दिया। जांच के दौरान डंपर की रॉयल्टी और परिवहन संबंधी प्रपत्रों में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई। गुरुवार को खनन अधिकारी विनीत कुमार को सूचना मिली थी कि गिट्टी लदा एक डंपर बाईपास के पास पेट्रोल पंप के निकट है। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक से परिवहन संबंधी प्रपत्र मांगे। जांच में पता चला कि डंपर की रॉयल्टी औरैया जिले की है। खनन अधिकारी ने बताया डंपर मध्य प्रदेश से आ रहा था। अवैध परिवहन के मामले में वाहन को सीज कर मंडी समिति परिसर में पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, पांच ट्रक सीज, दो डंपरों का चालान
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.